V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पड़ोसियों के हस्तक्षेप से बची जान

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सबलगढ़ डेरवा में विवाद के चलते एक व्यक्ति ने सगे भाई को पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पडोसियो के हस्तक्षेप करने से उसकी जान बची। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। सबलगढ़ डेरवा निवासी योगेश मोदनवाल पुत्र राकेश मोदनवाल का आरोप है कि सगे भाई उमेश मोदनवाल के बेटे समर से आज सुबह विवाद हो गया। इसी बात पर भाई उमेश मोदनवाल ने डण्डे से उसके सिर में मारना शुरू कर दिया। इससे वह जान बचाने के लिए भागने लगा। भाई ने दौड़ा लिया तथा लोहे के झन्ना से मारने लगा। इससे वह लहूलुहान हो गया। साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। पड़ोसियों के हस्तक्षेप से उसकी जान बच सकी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सबलगढ़ डेरवा में विवाद के चलते एक व्यक्ति ने सगे भाई को पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पडोसियो के हस्तक्षेप करने से उसकी जान बची। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। सबलगढ़ डेरवा निवासी योगेश मोदनवाल पुत्र राकेश मोदनवाल का आरोप है कि सगे भाई उमेश मोदनवाल के बेटे समर से आज सुबह विवाद हो गया। इसी बात पर भाई उमेश मोदनवाल ने डण्डे से उसके सिर में मारना शुरू कर दिया। इससे वह जान बचाने के लिए भागने लगा। भाई ने दौड़ा लिया तथा लोहे के झन्ना से मारने लगा। इससे वह लहूलुहान हो गया। साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। पड़ोसियों के हस्तक्षेप से उसकी जान बच सकी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment