जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सरायदेवराय में अज्ञात चोरो ने एक व्यक्ति के सूने घर में घुसकर नकदी उड़ा दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। सरायदेवराय गांव निवासी लल्लन पाल पुत्र जगन्नाथ पाल परिवार समेत साले की शादी में शामिल होने गया था। उधर चोरो ने सूना घर देखा तो अंदर घुस गए। साथ ही कमरा खोलकर अंदर रखी आलमारी का लाक तोड़ दिया। इसके बाद आलमारी में रखा 29 हजार रूपए लेकर चम्पत हो गए। पीड़ित सोमवार को विवाह समारोह से घर वापस आया तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उसने थाने पर जाकर अज्ञात चोरो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें