Logo

इमरान प्रतापगढी बने कांगे्रस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

प्रमोद,मोना समेत कांगे्रसियों ने जताई खुशी

प्रतापगढ़। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी के द्वारा इमरान प्रतापगढ़ी जी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व राज्यसभा सांसद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री प्रमोद तिवारी जी व रामपुर खास की विधायिका  आराधना मिश्रा ष्मोना जीष् ने जनाब इमरान प्रतापगढ़ी (मशहूर शायर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए नेताद्वय ने इमरान प्रतापगढ़ी जी को बधाई दी और इमरान साहब की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्ति से प्रतापगढ़ जनपद का मान बढ़ा है। साथ ही नेताद्वय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी और  प्रियंका गांधी जी के इस निर्णय से सम्पूर्ण भारतवर्ष के साथ साथ उत्तर प्रदेश में पार्टी और संगठन दोनों ही मजबूत होंगे ऐसा विश्वास जताया है। जनाब इमरान प्रतापगढ़ी को अल्पसंख्यक विभाग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए पं श्याम किशोर शुक्ल, नरसिंहप्रकाश मिश्र, इरफान अली, कपिल द्विवेदी, डॉ नीरज तिवारी, डॉ प्रशान्त देव शुक्ल, बिलाल इदरीस, डॉ लालजी त्रिपाठी, दानिश माबूद, महेंद्र शुक्ल, गल्ली तीवारी, अब्दुल माबूद, सलमान खान सहित सभी कांग्रेसजनों ने भी बधाई दिया है।

         

Leave A Reply

Your email address will not be published.