V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कागे्रंस ने किया वर्चुअल धरना प्रदर्शन

जौनपुर । उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री को बर्खास्त करने और बिना वैक्सिनेशन के प्रदेश में होने वाली माध्यमिक एवं अन्य बोर्ड की परीक्षाओ को निरस्त करने की मांग को लेकर सोमवार को अध्यक्ष जिला कांग्रेस फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के विरोध में   नारेबाजी की व आक्रोश  व्यक्त किया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी सूबे की सरकार न्याय के लिए उठने वाली आवाज को दबाने का काम कर रही हैं। लेकिन कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अन्याय के खिलाफ आवाज उठाकर लोगो को न्याय दिलाने के प्रति संकल्पित है। कांग्रेस की आवाज को लाठी व मुकदमे के डर से प्रदेश सरकार दबा नही सकती। सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार व धन उगाही में लिप्त हैं और सरकार इस महामारी के वक्त इंटरमीडिएट के छात्रों की परीक्षा कराने का निर्णय लेकर छात्रों की जिंदगी खतरे में डाल रही हैं। बिना वैक्सीनेशन के हम इसका विरोध करते हैं।  धर्मेंद्र निषाद, राकेश उपाध्याय उपाध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम,  विकास तिवारी,  अजय सोनकर, सरवर  एडवोकेट, आजम जैदी, अंकित राय, तौकीर खान, राकेश सिंह डब्बू, दिनेश तिवारी, प्रवीण सिंह पिंटू, मोहम्मद अतीक, पंकज मौर्या, राजकुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जौनपुर । उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री को बर्खास्त करने और बिना वैक्सिनेशन के प्रदेश में होने वाली माध्यमिक एवं अन्य बोर्ड की परीक्षाओ को निरस्त करने की मांग को लेकर सोमवार को अध्यक्ष जिला कांग्रेस फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के विरोध में   नारेबाजी की व आक्रोश  व्यक्त किया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी सूबे की सरकार न्याय के लिए उठने वाली आवाज को दबाने का काम कर रही हैं। लेकिन कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अन्याय के खिलाफ आवाज उठाकर लोगो को न्याय दिलाने के प्रति संकल्पित है। कांग्रेस की आवाज को लाठी व मुकदमे के डर से प्रदेश सरकार दबा नही सकती। सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार व धन उगाही में लिप्त हैं और सरकार इस महामारी के वक्त इंटरमीडिएट के छात्रों की परीक्षा कराने का निर्णय लेकर छात्रों की जिंदगी खतरे में डाल रही हैं। बिना वैक्सीनेशन के हम इसका विरोध करते हैं।  धर्मेंद्र निषाद, राकेश उपाध्याय उपाध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम,  विकास तिवारी,  अजय सोनकर, सरवर  एडवोकेट, आजम जैदी, अंकित राय, तौकीर खान, राकेश सिंह डब्बू, दिनेश तिवारी, प्रवीण सिंह पिंटू, मोहम्मद अतीक, पंकज मौर्या, राजकुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment