Logo
ब्रेकिंग
सफाई कर्मी की विधवा को दी गई 25 हजार की आर्थिक सहायता नेवढ़िया के निर्विरोध कोटेदार बने सुरेशकुमार अतीक के आर्थिक साम्राज्य में सफेदपोश पार्टनर भी युवक ने फाँसी लगाकर किया आत्महत्या सांसद प्रतापगढ़ एवं राष्ट्रीय महामंत्री ओबीसी मोर्चा संगम लाल गुप्ता ने गंगा गोमती के तट पर प्रातः योगाभ्यास के बाद स्वच्छता अभियान में गोमती में जलकु... राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा वैश्विक मातृ-पितृ दिवस पर भव्य काव्य-गोष्ठी दैनिक लोकमित्र ई पेपर - 03.06.2023 दैनिक लोकमित्र ई पेपर - 02.06.2023 प्रिन्ट मीडिया आज भी सबसे महत्वपूर्ण व विश्वसनीय: सौम्य मिश्र उपजिलाधिकारी सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत

पुलिस व ग्रामीणों के प्रयास से गोमाता की बची जान

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव खरगीपुर में आज सुबह एक गाय चरते हुए कुंए में गिर पड़ी। इससे गांव में हड़कम्प मच गया। इसके बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने गाय को कुंए से निकालकर उसकी जान बचाई। खरगीपुर निवासी भूपेन्द्र शर्मा की गाय आज सुबह घर के पास चर रही थी। वह चरते चरते कुंए के पास चली गई। साथ ही कुंए में गिर पड़ी। ग्रामीणो को इसकी जानकारी हुई तो हड़कम्प मच गया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से रस्सी आदि के सहारे गाय को कुंए से बाहर निकाल लिया गया। साथ ही गाय की जान बच गई। उधर ग्रामीणों के साथ ही पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.