Logo

जरूरतमंदों को राशन मुहैया करा रही आप – सभाजीत सिंह

अयोध्या । आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों को राशन मुहैया कराएंगे , लॉकडाउन में लोगों का काम-धंधा छूट गया है। लोग बेरोजगार होकर घर पर कैद हैं। लोगों के लिए घर चलाना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोगों की मदद की हर संभव कोशिश आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे पार्टी की कोशिश कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित करने का काम जारी रहेगा।सरकार को अविलंब लोगों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष सभाजीत सिंह ने बुधवार को तकपुरा चौराहे पर जरूरतमंदों को राशन वितरण करते हुए कहा कि कोरोना की काली छाया के कारण पूरा प्रदेश कराह रहा है। लोगों की आर्थिक स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके पास अपनों का शव दाह करने की व्‍यवस्‍था भी नहीं हो पा रही। नदियों के किनारे बड़ी संख्‍या में दफनाए गए शव इसका प्रमाण हैं। आर्थिक तंगी के कारण लोग अपने परिजनों के शवों को गंगा के किनारे बालू के रेत में दफन करने को मजबूर हैं। लॉकडाउन की वजह से पटरी दुकानदार, छोटे व्यापारी, मजदूर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इन पर परिवार पालने का संकट है। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जनपद में जरूरतमंदों को राशन मुहैया कराएंगे। आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह सक्षम लोगों से भी अपील किया कि संकट के समय जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
राशन वितरण कार्यक्रम के आयोजक संदीप पटेल, पूर्व प्रधान जुल्फिकार आलम उर्फ सूरज, लीगल सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार यादव, आप जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नदीम रजा, राजेश यादव एडवोकेट, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनस फारुकी भी कार्यक्रम में शामिल थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.