V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

 प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। नगर कोतवाली अंतर्गत गांव रूपापुर में दो दिन पूर्व मारपीट में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। साथ ही शांति व्यवस्था को लेकर गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। रूपापुर गांव निवासी राजकुमार शर्मा पुत्र संजय शर्मा तथा पड़ोसी दिलीप शर्मा पुत्र उमाकान्त शर्मा के बीच विगत 24 मई को दरवाजे पर कूड़ा फेकने को लेकर विवाद हो गया थ। इसी को लेकर दोनो पक्षो में जमकर मारपीट हुई थी। इसमें राजकुमार शर्मा को गंभीर चोट आ गई थी। उसका उपचार जिला अस्पताल में भर्ती कराकर कराया जा रहा था। वहां इलाज के दौरान आज भोर में राजकुमार की मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण में समुचित धाराओ का समावेश करके विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगो को हिरासत में लिया है। साथ ही घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। उधर युवक की मौत से परिजनो में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

 प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। नगर कोतवाली अंतर्गत गांव रूपापुर में दो दिन पूर्व मारपीट में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। साथ ही शांति व्यवस्था को लेकर गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। रूपापुर गांव निवासी राजकुमार शर्मा पुत्र संजय शर्मा तथा पड़ोसी दिलीप शर्मा पुत्र उमाकान्त शर्मा के बीच विगत 24 मई को दरवाजे पर कूड़ा फेकने को लेकर विवाद हो गया थ। इसी को लेकर दोनो पक्षो में जमकर मारपीट हुई थी। इसमें राजकुमार शर्मा को गंभीर चोट आ गई थी। उसका उपचार जिला अस्पताल में भर्ती कराकर कराया जा रहा था। वहां इलाज के दौरान आज भोर में राजकुमार की मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण में समुचित धाराओ का समावेश करके विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगो को हिरासत में लिया है। साथ ही घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। उधर युवक की मौत से परिजनो में कोहराम मचा है।

Leave a Comment