Logo

रास्ते के विवाद में जमकर मारपीट, छह जख्मी

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सहेरूआ में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनो पक्ष के छह लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। साथ ही मामले की जांच कर रही है। सहेरूआ गांव निवासी राम अभिलाष एवं श्यामलाल के बीच रास्ते का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर आज सुबह दोनो पक्षो में कहासुनी होने लगी। उसी समय विवाद बढ़ते ही दोनो पक्ष आमने सामने हो गए। इसके बाद दोनो पक्षो के बीच लाठी व डण्डे से जमकर मारपीट हुई। इससे एक पक्ष के राम अभिलाष की पत्नी समराजी 40 एवं पुत्री रिंकी देवी 23 तथा दूसरे पक्ष से फूला देवी 45 पत्नी श्यामलाल, सोनवती 28 पत्नी राजेश कुमार, सुलोचना 30 पत्नी हरिश्चन्द्र एवं निर्मला देवी 50 पत्नी किशोरी लाल को गंभीर चोट आ गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही सभी घायलो को इलाज के लिए पीएचसी मानधाता पहुंचाया। वहां दो घायलो की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष द्वारा पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.