Logo

प्रेमी प्रेमिका ने घर से भागकर किया कोर्ट मैरिज

पुलिस के हस्तक्षेप से दोनो पक्षो में हुआ समझौता

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव धनीपुर छेमी का पुरवा में प्रेमी प्रेमिका ने घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर लिया। उधर युवती के परिजनो ने युवक पर भागने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया था। बुधवार को प्रेमी प्रेमिका वापस आ गए। इसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप से दोनो पक्षो में सहमति बन गई। साथ ही प्रेमिका विदा होकर अपने प्रेमी के घर दोनो पक्षो की सहमति से चली गई।  धनीपुर छेमी का पुरवा निवासी पूजा देवी 22 पुत्री विनोद का पड़ोसी युवक विनोद से प्रेम सम्बंध काफी दिनो से चल रहा था। परिजनो के विरोध के कारण तीन दिन पूर्व प्रेमी प्रेमिका घर से भाग गए। साथ ही दोनो ने कोर्ट मैरिज कर लिया। उधर युवती के परिजनों ने युवक पर भागने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया था। साथ ही पुलिस द्वारा दोनो की तलाश की जा रही थी। बुधवार को कोर्ट मैरिज करने के बाद दोनो घर वापस आ गए। सूचना पाकर पुलिस ने दोनो पक्षो को थाने पर बुलाया। इसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप से दोनो पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। साथ ही प्रेमिका को प्रेमी के साथ राजी खुशी के बीच विदा किया गया। इससे दोनो के परिजनो के साथ ही पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.