Logo

शालीनता की प्रतिमूर्ति थे सी. ओ. पवन कुमार सिंह

स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर सहित क्षेत्र के शुभेच्छुओं में शोक की लहर

सांगीपुर, प्रतापगढ़। जनपद के ब्लॉक सांगीपुर सीमा के निकट ग्राम कोहरा (अमेठी) निवासी सी. ओ. पवन कुमार सिंह(सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी) के आकस्मिक  निधन की खबर पर स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर सहित क्षेत्र के शुभेच्छुओं में शोक की लहर है। कोरोनावायरस से संक्रमित लगभग 70 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी पवन कुमार सिंह को प्रयागराज शहर स्थित बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गत 15 मई 2000 21 की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। भरसक प्रयास करने के बावजूद सुयोग्य चिकित्सक उन्हें बचाने में सफलता नहीं पा सके। कल 16 मई 2021 को प्रयागराज के दशाश्वमेध घाट पर  बड़े लड़के पंकज सिंह ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। उल्लेखनीय है कि श्रद्धेय पवन कुमार सिंह विद्यार्थी जीवन से ही अच्छे खिलाड़ी और कुशाग्र बुद्धि के व्यवहार कुशल छात्र थे। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एल एल बी की डिग्री भी हासिल की थी। यद्यपि उन्होंने वकालत नहीं किया। पुलिस विभाग में एसआई पद पर नियुक्ति पाने के पश्चात उपाधीक्षक पुलिस (सी.ओ.) पद से सन 2012 में सेवानिवृत्त होकर वे संप्रति पैतृक ग्राम कोहरा में सामाजिक जीवन जी रहे थे। वे अत्यंत व्यवहार कुशल, नम्र एवं शालीनता की प्रतिमूर्ति थे। क्षेत्र में व्यापक स्तर पर उनकी जान पहचान थी। साहित्य के प्रति उनका अनन्य अनुराग था। उनके छोटे लड़के नीरज सिंह गांव के सम्मानित प्रधान भी रह चुके हैं। पुत्रियां अपने ससुराल में खुशहाल हैं। भरा पुरा परिवार है किंतु उनकी धर्मपत्नी संप्रति अस्वस्थ हालत में इलाहाबाद में अपना इलाज करा रही हैं। सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर के वे परम सहयोगी थे और मंडल के लगभग सभी कार्यक्रमों में उनकी गरिमामयी उपस्थिति रहा करती थी। उनके निधन से परम सहयोगी सांगीपुर के उप प्रमुख सूर्यभान सिंह एवं ग्राम मंगापुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता परशुराम उपाध्याय सुमन सहित स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, ओमप्रकाश पांडे गुड्डू, यज्ञ नारायण सिंह, अशोक विमल, डॉक्टर निरंकार सिंह, यज्ञ कुमार पांडे, डा एस. पी. सिंह शैल, महादेव प्रसाद मिश्र बमबम के अलावा सुनील सिंह भगौरा, डा वीरेंद्र सिंह कटरिया, अरविंद सत्यार्थी, रवीन्द्र सिंह, योगेंद्र कुमार पांडेय, जितेंद्र सिंह एवं मंगापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र आदि ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.