पटरंगा थाने में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक
मवई -अयोध्या। आगामी होली त्योहार को लेकर पटरंगा थाने में पीस कमेटी की बैठक थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह की अध्यक्षता आयोजित की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाईचारे ,प्रेम व सौहार्द का है इसकी गरिमा बनाये रखना हम सभी का दायित्व है।होली खुशियों का त्योहार है इसे उत्साह व उमंग के साथ मनायें।लेकिन कोई ऐसा कार्य न करें जिससे रंग में भंग पड़े तथा कानून व्यवस्था बाधित हो। थाना प्रभारी ने कहा कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि होली पर्व पर यदि कोई व्यक्ति हरा पेड़ काट कर होलिका में डालेगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा।उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में कच्ची शराब को बनने नही दिया जायेगा। अवैध शराब को बनने से रोकने के लिये प्रत्येक गांव में पुलिस की पैनी नजर है।थाना प्रभारी ने बताया कि होली पर्व पर यदि किसी ने कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास करेगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर हाई वे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव, उप निरीक्षक हरिवंश यादव,राजेश शर्मा,पूर्व प्रधान राम प्रेस यादव, सुजीत सिंह,सावन यादव,जगन्नाथ यादव,नन्हा वर्मा,राजेन्द्र यादव,पप्पू यादव,नसीम खाँ ,सुरेश मिश्रा, अखिलेश रावत,रमेश गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































