Logo

खेत में गेंद जाने के विवाद में चली लाठी, नौ जख्मी

घायलो में दो की हालत गंभीर

दुर्गागंज (नि.सं.)। रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरे राम सहाय में खेत में गंेद जाने के विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर लाठी डण्डे से मारपीट हुई। साथ ही ईट पत्थर भी चले। इससे दोनो पक्षो के नौ लोग जख्मी हो गए। इसमें से दो घायलो की हालत गंभीर होने के कारण इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र से जिला अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। पूरे राम सहाय गांव निवासी कोटेदार राजेन्द्र कुमार यादव एवं पूर्व प्रधान तेज बहादुर यादव के बीच चुनावी रंजिश पहले से ही चल रही है। कोटेदार पक्ष के लोग आज सुबह क्रिकेट खेल रहे थे। उसी समय गेंद पूर्व प्रधान के खेत में चली गई। कोटेदार का लड़का राजेश यादव गेंद मांगने लगा। इसी को लेकर दोनो में कहासुनी होने लगी। थोड़ी ही देर में मारपीट की नौबत आ गई। साथ ही दोनो पक्ष आमने सामने आ गए। इसके बाद दोनो पक्षो में लाठी डण्डे से मारपीट के साथ ही ईट पत्थर भी चलने लगे। इससे कोटेदार पक्ष से संजय कुमार, विजय कुमार, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, राजू एवं पवन तथा पूर्व प्रधान के पक्ष से राजेश कुमार, सुभाष कुमार एवं मोतीलाल को गंभीर चोट आ गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही सभी घायलो को स्थानीय सीएचसी ले जाकर इलाज व मेडिकल परीक्षण कराया। वहां पर संजय व विजय की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए है। घटना की तहरीर दोनो पक्षो द्वारा पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.