V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

देल्हूपुर थाना क्षेत्र में आये दिन हो रही है चोरियां पुलिस बनी मौन

बीते डेढ़ माह के अंदर देल्हूपुर थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर चोरो ने हाथ साफ किया पुलिस को तहरीर भी दी गयी किन्तु पुलिस ने कोई कार्यवाही करने मुनासिब नहीं समझा।
बीते माह में प्राइमरी स्कूल पुरेखरगराय, रंगौली व आदर्श प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ में चोरियां हुई लेकिन देल्हूपुर पुलिस एक भी घटना का खुलासा नही कर सकी वही पिछले सप्ताह पूरे अजमेरशाह निवासी रमेश बहादुर सिंह व शीतला सिंह के खेत मे लगे लोहे के 30 एंगिल को रात में चोर काट कर उठा ले गए पीड़ित ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत पत्र दिया किन्तु देल्हूपुर पुलिस मौके तक नही गयी। वही चोरो ने पुनः बीती रात को अज्ञात चोरो ने शीतला सिंह के खेत मे बचे 10 एंगिल काट ले गए।क्षेत्रीय लोगों में चर्चा है कि जब से देल्हूपुर थाने का सृजन हुआ है तब से रात्रि में गाँव मे पुलिस की गस्त पूर्ण रूप से बंद है थानाध्यक्ष सिर्फ राजमार्ग पर शाम को लगभग 7 बजे भ्रमण करके चले जाते है रात में पुलिस की गश्त न होने के कारण चोरो का हौशला बुलंद है।जिससे आये दिन क्षेत्र में चोरियां हो रही है।सूत्रों की बातों पर यकीन करें तो एक चोरी की घटना को अंजाम देने वालो का नाम भी पुलिस को पता हो गया था फिर भी पुलिस उन्हें न पकड़ कर अभयदान दे रक्खा है। लोगों में तो चर्चा है कि पुलिस ने चोरो से साठ गांठ करके मामले को रफादफा कर दिया।जिसके कारण क्षेत्रिय लोगो मे रोष व्याप्त है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
बीते डेढ़ माह के अंदर देल्हूपुर थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर चोरो ने हाथ साफ किया पुलिस को तहरीर भी दी गयी किन्तु पुलिस ने कोई कार्यवाही करने मुनासिब नहीं समझा।
बीते माह में प्राइमरी स्कूल पुरेखरगराय, रंगौली व आदर्श प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ में चोरियां हुई लेकिन देल्हूपुर पुलिस एक भी घटना का खुलासा नही कर सकी वही पिछले सप्ताह पूरे अजमेरशाह निवासी रमेश बहादुर सिंह व शीतला सिंह के खेत मे लगे लोहे के 30 एंगिल को रात में चोर काट कर उठा ले गए पीड़ित ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत पत्र दिया किन्तु देल्हूपुर पुलिस मौके तक नही गयी। वही चोरो ने पुनः बीती रात को अज्ञात चोरो ने शीतला सिंह के खेत मे बचे 10 एंगिल काट ले गए।क्षेत्रीय लोगों में चर्चा है कि जब से देल्हूपुर थाने का सृजन हुआ है तब से रात्रि में गाँव मे पुलिस की गस्त पूर्ण रूप से बंद है थानाध्यक्ष सिर्फ राजमार्ग पर शाम को लगभग 7 बजे भ्रमण करके चले जाते है रात में पुलिस की गश्त न होने के कारण चोरो का हौशला बुलंद है।जिससे आये दिन क्षेत्र में चोरियां हो रही है।सूत्रों की बातों पर यकीन करें तो एक चोरी की घटना को अंजाम देने वालो का नाम भी पुलिस को पता हो गया था फिर भी पुलिस उन्हें न पकड़ कर अभयदान दे रक्खा है। लोगों में तो चर्चा है कि पुलिस ने चोरो से साठ गांठ करके मामले को रफादफा कर दिया।जिसके कारण क्षेत्रिय लोगो मे रोष व्याप्त है।

Leave a Comment