V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

घर से निकली वृद्धा की नदी के किनारे मिली लाश

परिजनो ने बताया मानसिक रूप से विक्षिप्त

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। घर से निकली वृद्धा की लाश आज सुबह सांगीपुर इलाके में घुइसरनाथ धाम स्थित नदी के किनारे पुल के नीचे मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने पर परिजनो ने आकर शव का शिनाख्त किया तथा मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया। पुलिस ने शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बताया गया कि घुइसरनाथ धाम स्थित नदी के किनारे पुल के नीचे आज सुबह चरवाहो ने एक वृद्ध महिला का शव पड़े देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर एसओ सांगीपुर तुषार दत्त त्यागी अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होने देखा कि नदी के किनारे वृद्धा की लाश पड़ी थी। एसओ ने शव को निकलवाने के बाद शिनाख्त के लिए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटो को इलाके के दीवानगंज निवासी जगेशर वर्मा ने देखा तो पहचान गया। उसने मृतका के बेटे कल्पनाथ कोरी निवासी नेवाजी का पुरवा सरायज लाल शाह थाना सांगीपुर को दिखाया। फोटो देखते ही कल्पनाथ रोने लगा। उसने मृतका की शिनाख्त चमेली देवी 65 पत्नी स्व. मकदूम दास कोरी के रूप में की। कल्पनाथ सांगीपुर थाने में चैकीदार है। उसने बताया कि 11 मई को पिता की वार्षिकी किया है। अब माता भी चल बसी। उसने बताया कि पिता की मौत के बाद उसकी मां मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गई थी। वह आज सुबह घर से निकली थी। पुलिस ने शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर घटना से मृतका के परिजनो में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

परिजनो ने बताया मानसिक रूप से विक्षिप्त

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। घर से निकली वृद्धा की लाश आज सुबह सांगीपुर इलाके में घुइसरनाथ धाम स्थित नदी के किनारे पुल के नीचे मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने पर परिजनो ने आकर शव का शिनाख्त किया तथा मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया। पुलिस ने शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बताया गया कि घुइसरनाथ धाम स्थित नदी के किनारे पुल के नीचे आज सुबह चरवाहो ने एक वृद्ध महिला का शव पड़े देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर एसओ सांगीपुर तुषार दत्त त्यागी अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होने देखा कि नदी के किनारे वृद्धा की लाश पड़ी थी। एसओ ने शव को निकलवाने के बाद शिनाख्त के लिए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटो को इलाके के दीवानगंज निवासी जगेशर वर्मा ने देखा तो पहचान गया। उसने मृतका के बेटे कल्पनाथ कोरी निवासी नेवाजी का पुरवा सरायज लाल शाह थाना सांगीपुर को दिखाया। फोटो देखते ही कल्पनाथ रोने लगा। उसने मृतका की शिनाख्त चमेली देवी 65 पत्नी स्व. मकदूम दास कोरी के रूप में की। कल्पनाथ सांगीपुर थाने में चैकीदार है। उसने बताया कि 11 मई को पिता की वार्षिकी किया है। अब माता भी चल बसी। उसने बताया कि पिता की मौत के बाद उसकी मां मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गई थी। वह आज सुबह घर से निकली थी। पुलिस ने शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर घटना से मृतका के परिजनो में कोहराम मचा है।

Leave a Comment