V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने नहर में लगाई छलांग ग्रामीणो के प्रयास से बची जान

दुर्गागंज (नि.सं.)। थाना रानीगंज अंतर्गत गांव अलिहा विशंभरपुर में पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने आत्महत्या करने की नीयत से नहर में छलांग लगा दिया। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणो ने उसे बाहर निकाल कर जान बचायी। साथ ही इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया है।
अहिला विशंभरपुर गांव निवासी सजन लाल 38 पुत्र भगौती प्रसाद ने गांव में ही साइकिल मरम्मत की दुकान खोली है। उसकी पत्नी करीब साल भर पूर्व झगड़ा करके मायके चली गई थी। साथ ही दो छोटे छोटे बच्चो को उसी के पास छोड़ गई थी। पत्नी के मायके जाने के कारण सजन लाल क्षुब्ध व परेशान रहता था। वह आज सुबह गांव नरसिंहगढ़ स्थित शारदा सहायक नहर के पुल पर पहुंचा। साथ ही आत्महत्या करने की नीयत से नहर में छलांग लगा दिया। राहगीरो ने उसे नहर में कूदते देखा तो शोर मचाने लगे। इससे आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने फौरन नहर में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाल लिया। साथ ही उल्टाकरके उसके शरीर से पानी भी निकाला। उसकी हालत गंभीर हो गई थी। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही फौरन उसे सीएचसी रानीगंज ले जाकर भर्ती कराया। वहां उसका उपचार चल रहा है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

दुर्गागंज (नि.सं.)। थाना रानीगंज अंतर्गत गांव अलिहा विशंभरपुर में पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने आत्महत्या करने की नीयत से नहर में छलांग लगा दिया। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणो ने उसे बाहर निकाल कर जान बचायी। साथ ही इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया है।
अहिला विशंभरपुर गांव निवासी सजन लाल 38 पुत्र भगौती प्रसाद ने गांव में ही साइकिल मरम्मत की दुकान खोली है। उसकी पत्नी करीब साल भर पूर्व झगड़ा करके मायके चली गई थी। साथ ही दो छोटे छोटे बच्चो को उसी के पास छोड़ गई थी। पत्नी के मायके जाने के कारण सजन लाल क्षुब्ध व परेशान रहता था। वह आज सुबह गांव नरसिंहगढ़ स्थित शारदा सहायक नहर के पुल पर पहुंचा। साथ ही आत्महत्या करने की नीयत से नहर में छलांग लगा दिया। राहगीरो ने उसे नहर में कूदते देखा तो शोर मचाने लगे। इससे आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने फौरन नहर में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाल लिया। साथ ही उल्टाकरके उसके शरीर से पानी भी निकाला। उसकी हालत गंभीर हो गई थी। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही फौरन उसे सीएचसी रानीगंज ले जाकर भर्ती कराया। वहां उसका उपचार चल रहा है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Comment