V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ऑक्सीजन का प्रबंधन देखने पहुंचे डीएम एसपी

सुल्तानपुर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन कुमार मिश्र द्वारा अमहट स्थित L-2 हाँस्पिटल का निरीक्षण किया गया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पताल में आँक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । ड्युटी पर मौजूद डाक्टरों से वहाँ की स्थिति का जायजा लिया गया व अवगत कराया गया कि मरीजों का सही से ख्याल रखना है, साफ-सफाई के साथ ही सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए । पेयजल व्यवस्था सही रहे आदि के सम्बन्ध में चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । डीएम द्वारा अवगत कराया गया कि कोरोना को हराने के लिए “टेस्ट, ट्रेस,ट्रीट” की रणनीति के अनुसार कार्य जारी रखते हुए टीकाकरण पर भी विशेष ध्यान रखा जायेगा । आप सब का सहयोग एवं भागीदारी ही मानवता की इस लड़ाई में निर्णायक सिद्ध होगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सुल्तानपुर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन कुमार मिश्र द्वारा अमहट स्थित L-2 हाँस्पिटल का निरीक्षण किया गया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पताल में आँक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । ड्युटी पर मौजूद डाक्टरों से वहाँ की स्थिति का जायजा लिया गया व अवगत कराया गया कि मरीजों का सही से ख्याल रखना है, साफ-सफाई के साथ ही सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए । पेयजल व्यवस्था सही रहे आदि के सम्बन्ध में चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । डीएम द्वारा अवगत कराया गया कि कोरोना को हराने के लिए “टेस्ट, ट्रेस,ट्रीट” की रणनीति के अनुसार कार्य जारी रखते हुए टीकाकरण पर भी विशेष ध्यान रखा जायेगा । आप सब का सहयोग एवं भागीदारी ही मानवता की इस लड़ाई में निर्णायक सिद्ध होगा।

Leave a Comment