प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह के भाई अरूण प्रताप सिंह का निधन कोरोना से लखनऊ में इलाज के दौरान हो गया। इससे क्षेत्र में शोक का तांता लगा रहा। बताया गया कि मृतक अरूण प्रताप सिंह कोरोना से ग्रसित थे। इनका बेटा गौरव डाक्टर है। एक लड़का विदेश में स्टैब्लिश है। इनका इलाज लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में हो रहा था। बीती रात इलाज के दौरान उन्होने अंतिम संास ली। वह तीन भाईयो में मझले भाई थे। होण्डा बाइक एजेन्सी, पेट्रोल पम्प एवं प्रापर्टी का कार्य करके समाज में अपनी पहचान बनाई थी। इनकी भाभी प्रेमलता सिंह नगर पालिका की अध्यक्ष है। छोटे भाई विनय प्रताप सिंह उर्फ बब्बू ट्रान्सपोर्ट का व्यवसाय करते है। आज मझले भाई अरूण प्रताप सिंह का कोरोना संक्रमण के चलते निधन होने से पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह का परिवार शोक ग्रस्त है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें