V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

एक दर्जन छप्पर राख , चार परिवार बर्बाद

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के शाहपुरसानी गांव में गुरुवार की रात आग ने तबाही मचा दी। एक दर्जन रिहायशी छप्परों में आग लग जाने के कारण लाखों का खाद्यान्न व सामान राख हो गया। अग्निशमनदस्ते व ग्रामीणों की मदद के किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस घटना में चार परिवार आसमान तले आ गया है। उक्त गांव निवासी राज कुमार नाविक उर्फ कुंवर अपने चार बेटों और बहुओं के साथ बस्ती से दूर खेत में मिट्टी की दीवार बनाकर रखे गए छप्परों में रहता है। रात बीती आधी रात को अचानक एक रिहायशी छप्पर में आग लग गई। लौ उठता देख परिवार के लोगों की नींद खुल गई और लोग छप्पर में मवेशियों को खोलकर आग बुझाने में जुट गए। शोर सुनकर आस-पास के गांवों के बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।   सूचना पर पुलिस  भी पहुंच गयी।   अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों की मदद से अग्निशमनदस्ता जब तक आग पर काबू पाता। आग ने 12 मड़हों को आगोश में ले लिया। भुक्तभोगी के अनुसार लगभग डेढ़ लाख की क्षति हुई है। जानकारी होने पर शुक्रवार की सुबह राजस्व कर्मी ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के शाहपुरसानी गांव में गुरुवार की रात आग ने तबाही मचा दी। एक दर्जन रिहायशी छप्परों में आग लग जाने के कारण लाखों का खाद्यान्न व सामान राख हो गया। अग्निशमनदस्ते व ग्रामीणों की मदद के किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस घटना में चार परिवार आसमान तले आ गया है। उक्त गांव निवासी राज कुमार नाविक उर्फ कुंवर अपने चार बेटों और बहुओं के साथ बस्ती से दूर खेत में मिट्टी की दीवार बनाकर रखे गए छप्परों में रहता है। रात बीती आधी रात को अचानक एक रिहायशी छप्पर में आग लग गई। लौ उठता देख परिवार के लोगों की नींद खुल गई और लोग छप्पर में मवेशियों को खोलकर आग बुझाने में जुट गए। शोर सुनकर आस-पास के गांवों के बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।   सूचना पर पुलिस  भी पहुंच गयी।   अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों की मदद से अग्निशमनदस्ता जब तक आग पर काबू पाता। आग ने 12 मड़हों को आगोश में ले लिया। भुक्तभोगी के अनुसार लगभग डेढ़ लाख की क्षति हुई है। जानकारी होने पर शुक्रवार की सुबह राजस्व कर्मी ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया।

Leave a Comment