V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जतारा मंडी में नहीं है किसी को कोरोनावायरस का डर

कौंधियारा, प्रयागराज। एक तरफ जहां कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से हर किसी को अपनी चपेट में लेने के लिए फैल रहा है, वहीं शासन के द्वारा जनमानस को संक्रमण के बढ़ते प्रभाव से बचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी लोग शासन द्वारा दिए गए संक्रमण से बचाव के दिशा निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। कुछ इसी प्रकार का हाल है घूरपुर थाना क्षेत्र में संचालित होने वाली जसरा सब्जी मंडी का जहां पर ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जा रहा है,और ना ही मंडी परिसर में मौजूद भीड़ में ज्यादातर लोग बिना मांस्क के ही घूमते हुए देखे जा रहे हैं। जैसे शायद उन्हें कोरोनावायरस के संक्रमण डर ही ना हो और स्वयं कोरोनावायरस इस भीड़ को देख कर के डर जा रहा है। लेकिन समय रहते प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित नहीं हुआ तो मंडी परिषद में मौजूद भीड़ में ना जाने कितने लोग संक्रमित होने के बाद भी लोगों में संक्रमण फैलाने का कार्य करते रहेंगे। जिससे आने वाले समय में यह महामारी और भी विकराल हो सकती है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

कौंधियारा, प्रयागराज। एक तरफ जहां कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से हर किसी को अपनी चपेट में लेने के लिए फैल रहा है, वहीं शासन के द्वारा जनमानस को संक्रमण के बढ़ते प्रभाव से बचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी लोग शासन द्वारा दिए गए संक्रमण से बचाव के दिशा निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। कुछ इसी प्रकार का हाल है घूरपुर थाना क्षेत्र में संचालित होने वाली जसरा सब्जी मंडी का जहां पर ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जा रहा है,और ना ही मंडी परिसर में मौजूद भीड़ में ज्यादातर लोग बिना मांस्क के ही घूमते हुए देखे जा रहे हैं। जैसे शायद उन्हें कोरोनावायरस के संक्रमण डर ही ना हो और स्वयं कोरोनावायरस इस भीड़ को देख कर के डर जा रहा है। लेकिन समय रहते प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित नहीं हुआ तो मंडी परिषद में मौजूद भीड़ में ना जाने कितने लोग संक्रमित होने के बाद भी लोगों में संक्रमण फैलाने का कार्य करते रहेंगे। जिससे आने वाले समय में यह महामारी और भी विकराल हो सकती है।

Leave a Comment