Logo

सांसद संगम लाल बने पिछडा मोर्चा के राष्टीय महामंत्री

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण द्वारा संगम लाल गुप्ता सांसद प्रतापगढ़ को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधकारियों ने हर्ष व्यक्त किया और राष्ट्रीय टीम को जनपद प्रतापगढ़ को स्थान दिए जाने पर बधाई दी जिलाध्यक्ष। श्री हरिओम मिश्र ने कहा कि सांसद जी को अन्य पिछड़ा वर्ग का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी सांसद  संगम लाल जी संगठन के कार्यों के प्रति समर्पण और कार्यकर्ता से जुड़ाव का परिणाम है कि भाजपा संगठन ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश सिंह पवन गौतम जी राजेश मिश्रा राजन, अनुराग मिश्रा नितिन केसरवानी अभिषेक बैश्य ददन सिंह मनोज सिंह अशोक सरोज यशोदा श्रीवास्तव सुरेंद्र सिंह कार्यसमिति सदस्य शिव प्रकाश मिश्रा सेनानी सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी प्रमुख रूप से रहे यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला ने दी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.