Logo

श्याम बिहारी मिश्रा व अन्य के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार केसरवानी के अनुसार जनपद लखनऊ स्थित प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के साथ रहे उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष स्व. श्याम बिहारी मिश्रा जो वर्ष 1984 से 2005 तक उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष पद पर रहते हुए बिल्लौर, कानपुर से चार बार सांसद भी रहे। श्री कंछल के साथ अध्यक्ष पद पर रहते हुए प्रदेश संगठन को काफी ऊंचाईयां प्रदान की थी। मिश्रा द्वारा व्यापारी संगठन के लिए किये गये कार्यो को भुलाया नहीं जा सकता। प्रदेश अध्यक्ष श्री कंछल तथा प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों से हुई वार्ता के अनुसार अपने अपने जनपदो में 22 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार को पदाधिकारियो एवं व्यापारियों के साथ एक शोक संवेदना बैठक करके उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष स्व. पं. श्याम बिहारी मिश्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करे। मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए इस संदर्भ में एक शोक बैठक जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार केसरवानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें पं. श्याम बिहारी मिश्रा को उनके द्वारा व्यापारी हित में किये गये कार्यो को याद करते हुए शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। साथ ही अभी हाल में केसरवानी समाज के सदस्य व्यापार मण्डल के हितैषी व सदैव सहयोग करने वाले समाज सेवी बनकर कार्य करने वाले व्यापार मण्डल के प्रान्तीय सदस्य रवि कुमार केसरवानी केपिता व बद्री प्रसाद केसरवानी के छोटे भाई स्व. जगदीश चन्द्र केसरवानी, ओम प्रकाश केसरवानी की पत्नी व व्यापार मंडल के जिलामंत्री राहुल केसरवानी की माता श्रीमती मंजू केसरवानी का भी लम्बी बीमारी के बाद निधन हो जाने पर उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं व्यापारी भाईयो ने उनको भी याद कर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने अपने अपने स्थान पर खडे़ होकर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत हुए आत्माओ की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।शोक बैठक में लखन बाबा, कृष्ण मोहन केसरवानी, सुनील जायसवाल, संजीव जायसवाल, दूधनाथ सोनी, मुन्ना सोनी, राहुल गुप्ता, कर्फू सोनी आदि पदाधिकारी एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.