V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रंजिश में महिला को पीटकर हाथ तोड़ा, दी धमकी

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरे दला नेवाड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने दरवाजे पर चढ़कर एक महिला को इस कदर पीटा कि उसका हाथ टूट गया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पूरे दला नेवाड़ी गांव निवासी प्रेमा देवी पत्नी अशोक कुमार गुरूवार को शाम घर में अकेली थी। उसी समय पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी दरवाजे पर आ धमके। साथ ही प्रेमा देवी को भद्दी भद्दी गाली देते हुए पीटना शुरू कर दिया। उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। उनकी पिटाई से प्रेमा देवी का दाहिना हाथ टूट गया। उसका इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया जा रहा है। घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरे दला नेवाड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने दरवाजे पर चढ़कर एक महिला को इस कदर पीटा कि उसका हाथ टूट गया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पूरे दला नेवाड़ी गांव निवासी प्रेमा देवी पत्नी अशोक कुमार गुरूवार को शाम घर में अकेली थी। उसी समय पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी दरवाजे पर आ धमके। साथ ही प्रेमा देवी को भद्दी भद्दी गाली देते हुए पीटना शुरू कर दिया। उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। उनकी पिटाई से प्रेमा देवी का दाहिना हाथ टूट गया। उसका इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया जा रहा है। घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

Leave a Comment