जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव उमरौरा में चुनावी रंजिश को लेकर दबंगो ने पीड़ित का घर घेर लिया। साथ ही फायरिंग करके दहशत फैला दिया। इससे भयभीत परिवार मंगलवार को मतदान नहीं कर सका। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। उमरौरा गांव निवासी रमेश चन्द्र विश्वकर्मा, प्रमोद विपिन व लवकेश विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि चुनावी रंजिश के कारण प्रधान पद के प्रत्याशी ने 18 अप्रैल को परिजनो के साथ आकर घर का घेराव किया था। साथ ही हवाई फायरिंग करके दहशत फैला दिया था। 19 अप्रैल को भी घर का घेराव किया। इससे भयभीत परिवार मतदान करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। अब दबंग लोग रास्ता अवरूद्ध कर रहे है। पीड़ितो ने आज पुलिस को 4-5 लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें