प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना की पुलिस ने मतदान के दौरान मारपीट करने के मामले में 13 लोगो को नामजद किया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है। सांगीपुर के ग्राम सभा मुरैनी में सोमवार को मतदान के दौरान दो पक्षो में मारपीट एवं हवाई फायरिंग हुई थी। इसमें दर्जनो लोग घायल हो गए थे। इसमंे से आठ लोगो को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। मंगलवार को शिव बहादुर सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह निवासी पूरे कालू मुरैनी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के प्रधान प्रत्याशी प्रदीप मिश्रा अपने दर्जनो समर्थको के साथ सोमवार को शाम फर्जी मतदान करा रहे थे। मना करने पर प्रदीप समेत उनके समर्थक सुमन, प्रमोद, रामसजीवन, प्रशांत, प्रसून, प्रांजल, अंजनी, जगदीश, मान सिंह, देवेन्द्र तथा राजू गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायर किया था। साथ ही मारपीट भी किया। इससे दर्जन भर लोग घायल हुए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रदीप मिश्रा समेत तेरह लोगो के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट व बलवा का मुकदमा दर्ज कर लिया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें