Logo

व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष राजेन्द्र केसरवानी को मिला व्यापार रत्न सम्मान प्रान्तीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

 प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का त्रिवार्षिक प्रान्तीय चुनाव विगत 14 मार्च को लखनऊ में सम्पन्न हुआ। जिसमें रा./प्रा. अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, प्रा. महामंत्री रमेश चन्द्र अग्रहरि सहित समस्त निर्वाचन व मनोनीत प्रान्तीय पदाधिकारियो के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भगवान श्री राम जी की पावन भूमि अयोध्या में व्यापार मंडल के वरि. प्रा. उपाध्यक्ष एवं अयोध्या भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के संरक्षण में सम्पन्न हुआ।शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने के लिए प्रतापगढ़ जनपद के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार केसरवानी के नेतृत्व में प्रा. उपाध्यक्ष रामशंकर जायसवाल, प्रा. संगम मंत्री प्रमोद केसरवानी, परितोष शुक्ला, संजय सोनी, सुनील जायसवाल, अनुराग सिंह, अजय तिवारी भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या, कार्यक्रम स्थल मानस भवन पहुंचे। समारोह के विशिष्ट अतिथि नित्य गोपाल दास महाराज के उत्तराधिकारी कमल नयन दास महाराज एवं मुख्य अतिथि उ.प्र. के कानून राज्य मंत्री बृजेश पाठक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के रा./प्रा. अध्यक्ष बनवारी लाल कंछ ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जय श्री राम के उद्घोष के बाद कमल महाराज द्वारा पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर सभी को आशीर्वचन देते हुए हुई। तदोपरान्त कंछल ने सभी पदाधिकारियों सहित प्रतापगढ़ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष रामशंकर जायसवाल, प्रान्तीय संगठन मंत्री प्रमोद केसरवानी, उद्योग मंच के प्रान्तीय मंत्री परितोष शुक्ला को भी व्यापारी हित में सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के उपरान्त उ.प्र. के 84 जिलो में चयनित किये गये 27 जिलो के जिलाध्यक्षो में से प्रतापगढ़ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार केसरवानी को भी व्यापारी भाईयो के हित, सुविधा, सम्मान व सुरक्षा हेतु सदैव अग्रणी होकर संघर्षशील व प्रयत्नशील होने के कारण मुख्य अतिथि बृजेश पाठक कानून कैबिनेट मंत्री राज्य सरकार द्वारा व्यापार मंडल के सर्वोच्च सम्मान व्यापार रत्न से सम्मानित किये जाने से व्यापारी गौरवान्वित हुए।कार्यक्रम में व्यापार मंडल के उपलब्धियों को बताते हुए यह भी बताया गया कि सन् 1973 में स्थापित व्यापार मण्डल का सन् 2023 में स्थापना दिवस के 50 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के सभी शहरो व बाजारो में भव्य पच्चासवीं वर्षगांठ मनायी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.