ग्रामीणों ने तीन इण्डिया मार्का हैण्डपम्प पकड़ा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर जताया आक्रोश
जेठवारा (नि.सं.)। विकास खण्ड लक्ष्मणपुर अंतर्गत स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कांछा शुकुलपुर के ग्रामीणों ने आज वाहन पर लादकर लगने के लिए जा रहे तीन इंडिया मार्का हैण्डपम्प पकड़ा। साथ ही पुलिस को सौप दिया। ग्रामीणों ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर आक्रोश भी व्यक्त किया। बताते चले कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए इस समय आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। काछा शुकुलपुर के ग्रामीणों ने आज वाहन पर लादकर लगने के लिए जाते तीन इंडिया मार्का हैण्डपम्प देखा तो सन्न रह गए। ग्रामीणों ने वाहन की पकड़ कर पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहंुची। साथ ही तीनो हैण्डपम्प कब्जे में लेकर थाने पर ले गई। पुलिस ने अभी किसी पर मुकदमा नहीं दर्ज किया है मगर जांच कर रही है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करके आदर्श आचार संहिता का पालन कराने की मांग की है।