जेठवारा (नि.सं.)। थाना की पुलिस ने घर में घुसकर किशोरी से दुराचार का प्रयास तथा विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला करके घायल करने के मामले में दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कटरा गुलाब सिंह निवासिनी कंचन गुप्ता पत्नी बब्लू गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरूवार को उसकी बेटी 16 घर में अकेली थी। उसी समय गांव निवासी इरफान पुत्र जफर अली एवं सलीम उर्फ बब्लू घर में घुस गए। साथ ही उसकी बेटी से दुराचार का प्रयास करने लगे। बेटी ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपियों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला करके लहूलुहान कर दिया। साथ ही लात व घूंसा से पीटकर जख्मी करके भाग गए। ग्रामीणों ने उसकी बेटी को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। वहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें