प्रतापगढ़। समाज सेवा एवं मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण पेश करते हुए ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा एक असहाय परिवार की बेटी के विवाह हेतु ₹71,000/- की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सहायता राशि पं. शिवांग पाण्डेय (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष) एवं प्रदेश अध्यक्ष पं. सत्येंद्र नारायण तिवारी द्वारा संडवा चंद्रिका विकासखंड के संग्रामपुर नेवादा निवासी श्री आलोक पाण्डेय के परिवार को भेंट की गई।समाज की बेटी के विवाह हेतु 71,000 रुपये का सहयोग
ब्रह्मदेव जागरण मंच संगठन की बड़ी मानवीय पहल
परिवार की स्थिति अत्यंत दयनीय
आलोक पाण्डेय पिछले दो वर्षों से किडनी रोग से पीड़ित हैं और सप्ताह में दो बार डायलिसिस कराना पड़ता है। डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह भी दी है। इसी बीच परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा —
🔔 यह भी पढ़ें...
बड़ी बेटी सोनाक्षी पाण्डेय का विवाह 4 दिसम्बर को निर्धारित है
छोटी बेटी लक्ष्मी दोनों पैरों से विकलांग है
इकलौते 15 वर्षीय पुत्र का चार महीने पूर्व निधन हो चुका है
रोजगार के साधन लगभग समाप्त हो चुके हैं, ऐसे में बेटी का विवाह परिवार के लिए अत्यंत कठिन परिस्थिति बन गया था।
संगठन ने लिया बेटी के विवाह में सहयोग का निर्णय
बीती रात संगठन के पदाधिकारियों ने परिवार से मिलकर स्थिति का आकलन किया और समाज की इस बेटी के विवाह में संपूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।
पं. शिवांग पाण्डेय ने कहा—
“असली नेतृत्व पद में नहीं, उद्देश्य और नीयत में होता है। समाज के लिए सेवा, समर्पण और समाधान ही हमारा ध्येय है। दूसरों का साथ देना ही सच्चा पुण्य है।”
प्रदेश अध्यक्ष पं. सत्येंद्र नारायण तिवारी ने कहा—
“यह सहयोग नहीं बल्कि एक निमंत्रण है — एक बेटी के विवाह में शामिल होने का। यह परिवार हमारा ही परिवार है।”
मौजूद रहे संगठन के पदाधिकारी
सहयोग के समय उपस्थित रहे—
श्याम जी मिश्रा (उपाध्यक्ष), रमापति मिश्रा (नगर उपाध्यक्ष), प्रमोद दूबे (अधिवक्ता), मुकेश पाण्डेय (अधिवक्ता), प्रांजल मिश्रा, सुरेश शुक्ला व अन्य सदस्य।
brahmdev-jagran-manch-arthik-sahayata-pratapgarh



उत्तरप्रदेश










शेयर करें




































































