दुर्गागंज । शिवगढ़ ब्लाक के खमपुर दूबे पट्टी ग्रामसभा के प्रधान अनिल कुमार ने बीते मंगलवार को सेक्रेटरी पर आरोप लगाया था कि गौशाला में भूसा चारा चूनी चोकर आदि का बकाया भुगतान सेक्रेटरी शीला यादव द्वारा नही किया जा रहा है।ग्राम प्रधान ने बताया था। कि 10 अक्टूबर 2022 से गौशाला केंद्र सेक्रेटरी द्वारा चलाया जा रहा है।उससे पहले का बकाया पैसे का भुगतान सेक्रेटरी द्वारा कमीशन के चक्कर में नही किया जा रहा है जिसकी शिकायत ग्रामप्रधान ने मुख्य विकास अधिकारी,वीडियो शिवगढ़ व जनसुनवाई पोर्टल पर किया था। इस सम्बंध में सेक्रेटरी शीला यादव ने बताया कि ग्रामप्रधान द्वारा लगाया गया कमीशन का आरोप गलत है। डीपीआरओ द्वारा आदेश जारी किया गया है। कि गौशाला का सारा भुगतान शिव इंटरप्राइजेस के अलावा अन्य किसी भी फर्म भुगतान नहीं किया जाएगा। जबकि प्रधान द्वारा अन्य फर्म के नाम पर जबरन भुगतान करवाया जा रहा है। उन्होने बताया कि शिव इंटरप्राइजेस ही सितम्बर माह से भूसा चूनी चोकर का सप्लाई कर रहा है। इसलिए किसी अन्य फर्म पर भुगतान किया जाना संभव नही है। प्रधान द्वारा शिव इंटरप्राइजेस का बिल देने के बाद उनका बकाया राशि भुगतान कर दिया जाएगा और लगाया गया आरोप गलत है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें