Logo

बच्चों की टोली ने खेली बच्चा बैंक की होली भंगवा में जरूरतमंद बच्चों के लिये अलग से सजा रंग, गुलाल और पिचकारी का मैदान

प्रतापगढ़। बच्चा बैंक फ्रेंडस, बीबीएफजी ने जरूरत मंद बच्चों संग अनूठी होली मनाई। इस होली के होलियारे हुड़दंग से दूर संस्कार, दुलार और आशीष के रंगों से सराबोर दिखे। बच्चों संग उनके अभिभावक भी इस होली का हिस्सा बने। भंगवा गांव में बीबीएफजी ने बच्चों के लिए होली खेलने का अलग से इंतजाम किया था। ऐसा पहली बार हुआ कि बच्चों के लिये कुछ अलग करने का प्रयास किया गया। इसके लिए एक मैदान को चुना गया। गांव के बच्चे एकत्र हुये। गुलाल से रंगोली बनाई गई। उसके बाद शुरू हुई रंगों की होली। हंगामा, हुड़दंग और विवाद से दूर इस होली में बच्चों के अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने बड़ो को गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। अभिभावकों ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला। पिचकारी से रंगों की बौछार गुझिया की मिठास ने भाईचारे की भावना को बढ़ाने का काम किया। बच्चों की टोली ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बच्चा बैंक के सदस्य राजकुमार मोदनवाल ने कहा कि होली एक पवित्र पर्व है। इससे आपसी सौहार्द और भाईचारा बढ़ता है। संचालन टीचर शनि सरोज ने किया। साहिबा, नैंसी, प्रीति और पायल ने मिलकर रंगोली बनाई।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.