पद्मावत में शराब का तांडव ईंट पत्थर चले, चार जख्मी शराब बंटवारे को लेकर दो कर्मचारियों के बीच हुआ सिरफुटौव्वल रेलवे पावर हाउस के बाहर होली के दिन जमकर हुई मारपीट
प्रतापगढ़। पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन से तस्करी कर आई शराब ने होली के दिन ऐसा तांडव मचाया कि एक साथ जीने मरने वाले दो दोस्तों को एक दूसरे का जानी दुश्मन बना दिया। दोनो के बीच ईंट पत्थर चले। जिसमें इनके सिर फट गये। बीच बचाव करने गये दो और लोगों को भी चोटें आई। दोनो का मामला कोतवाली में है। दिल्ली से प्रतापगढ़ आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में दिल्ली शराब की तस्करी होती है। यह बात किसी से छिपी नहीं है। बताया जाता है कि होली वाले दिन भी शराब आई। कर्मचारियों ने पी। उसके बाद बंटवारे की बात आई तो यही शराब जानी दुश्मन बन गई। सूत्रों के अनुसार पॉवर हाउस के सामने शराब की छीना झपटी के बीच दो जिगरी दोस्त भिड़ गये। मारपीट के बीच ईंट पत्थर जमकर चला। जिसमें दोनो के सिर फट गये। झगड़े में कुछ बाहरी लोग भी एक तरफ से शामिल हो गये। बीच बचाव करने में भी दो और लोग घायल हो गये। इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। दोनो पक्ष जीआरपी फिर कोतवाली गये। कोतवाली में जांच चल रही है। विवाद में यासिर, रईस, जय सिंह रेल कर्मी और एक व्यक्ति घायल हो गये। मामले की सूचना डीआरएम ऑफिस पहुंच गई है। अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट मांगी है। एसएसई पावर ने बताया कि दो रेल कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ है। घटना स्थल पर वे मौजूद नहीं थे। दोनो कर्मचारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। होली खेलने को लेकर दोनो के बीच विवाद हुआ है। एक होली खेल रहा था। दूसरे ने मना किया। जिस पर विवाद हुआ। लोगों ने शराब पी रखी थी। इस तरह की भी चर्चा है। एसएसई के अनुसार घटना की असल वजह जांच के बाद ही सामने आयेगी। पता चला है कि कुछ कर्मचारियों की भी भूमिका संदिग्ध बनी हुई है। जिन्होंने विवाद में घी डालने का काम किया है। आरोप है कि पद्मावत से शराब की तस्करी काफी दिनों से हो रही है। इस कार्य में स्टाफ के शामिल होने की चर्चा जोरों से हैं। दिल्ली से सस्ती शराब लाकर यहां पर महंगे दामों में बेची जाती है। एक साल पहले होली के मौके पर शराब की भारी खेप पकड़ी गई थी।