V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पैसा दने से इंकार करने पर पत्नी को लाठी से पीटा

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव केवल का पुरवा सराय इन्द्रावत में पैसा देने से इंकार करने पर एक व्यक्ति ने पत्नी को लाठी से पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भीदी। पीड़िता ने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
केवल का पुरवा सरायइन्द्रावत गांव निवासी शकुंतला पत्नी रामसजीवन पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति कल बुधवार को शाम उससे पैसा मांगने लगा। उसने पैसा न होने की बात कहकर देने से इंकार कर दिया। पति ने कहा कि जमीन तुम्हारे नाम है उसे बेचकर पैसा दो। उसने जमीन मां बाप की होने की बात कहकर बेचने से इंकार कर दिया। इसी बात पर पति ने उसे जमीन पर पटककर लाठी से पीटना शुरू कर दिया। उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो पड़ोसी आने लगे। इसके बाद पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पति की पिटाई से उसे गंभीर चोट आ गई। उसकी बेटी कल्पना ने किसी तरह उसे अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। उसने पुलिस को तहरीर देकर पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव केवल का पुरवा सराय इन्द्रावत में पैसा देने से इंकार करने पर एक व्यक्ति ने पत्नी को लाठी से पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भीदी। पीड़िता ने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
केवल का पुरवा सरायइन्द्रावत गांव निवासी शकुंतला पत्नी रामसजीवन पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति कल बुधवार को शाम उससे पैसा मांगने लगा। उसने पैसा न होने की बात कहकर देने से इंकार कर दिया। पति ने कहा कि जमीन तुम्हारे नाम है उसे बेचकर पैसा दो। उसने जमीन मां बाप की होने की बात कहकर बेचने से इंकार कर दिया। इसी बात पर पति ने उसे जमीन पर पटककर लाठी से पीटना शुरू कर दिया। उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो पड़ोसी आने लगे। इसके बाद पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पति की पिटाई से उसे गंभीर चोट आ गई। उसकी बेटी कल्पना ने किसी तरह उसे अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। उसने पुलिस को तहरीर देकर पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Comment