V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जमीनी विवाद में मारपीट, चार जख्मी

प्रतापगढ़ (ब्यूरो) उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उदयपुर बाजार में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हुइ। इसमें चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने मामले में दोनो पक्षो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है तथा जांच कर रही है। उदयपुर बाजार निवासी राजेश सिंह पुत्र  चन्द्रभूषण सिंह एवं बब्लू पांडेय पुत्र मनोज पांडेय के बीच जमीनी विवाद काफी अर्से से चल रहा है। गुरूवार को सुबह अतिक्रमण को लेकर दोनो पक्षो में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ते ही दोनो पक्ष हमलावर हो गए। इसके बाद दोनो पक्षो में लाठी डण्डे से जमकर मारपीट हुई। इससे एक पक्ष से राजेश सिंह एवं उनकी पत्नी बब्ली सिंह तथा दूसरे पक्ष से बब्लू पाण्डेय एवं कमला देवी पत्नी स्व. राम प्रकाश पाण्डेय को गंभीर चोट गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही घायलो को सीएचसी सांगीपुर ले जाकर भर्ती कराया। घटना की तहरीर दोनो पक्षो द्वारा पुलिस को दी गई है। पुलिस ने दोनो पक्षो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही छानबीन कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो) उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उदयपुर बाजार में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हुइ। इसमें चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने मामले में दोनो पक्षो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है तथा जांच कर रही है। उदयपुर बाजार निवासी राजेश सिंह पुत्र  चन्द्रभूषण सिंह एवं बब्लू पांडेय पुत्र मनोज पांडेय के बीच जमीनी विवाद काफी अर्से से चल रहा है। गुरूवार को सुबह अतिक्रमण को लेकर दोनो पक्षो में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ते ही दोनो पक्ष हमलावर हो गए। इसके बाद दोनो पक्षो में लाठी डण्डे से जमकर मारपीट हुई। इससे एक पक्ष से राजेश सिंह एवं उनकी पत्नी बब्ली सिंह तथा दूसरे पक्ष से बब्लू पाण्डेय एवं कमला देवी पत्नी स्व. राम प्रकाश पाण्डेय को गंभीर चोट गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही घायलो को सीएचसी सांगीपुर ले जाकर भर्ती कराया। घटना की तहरीर दोनो पक्षो द्वारा पुलिस को दी गई है। पुलिस ने दोनो पक्षो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही छानबीन कर रही है।

Leave a Comment