V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आठ देशी बम समेत दो गिरफ्तार

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली पुलिस ने आठ देशी बम समेत दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया। बताया गया कि दरोगा जयकिशन यादव बुधवार को शाम पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। उसी समय गांव रामपुर बावली जसमेढ़ा के समीप दो संदिग्ध युवक दिखाई पड़े। पुलिस के रोकने पर दोनो भागने लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनो को दौड़ाकर पकड़ लिया। उनकी तलाशी लेने पर आठ देशी बम बरामद होने पर पुलिस आवाक रह गई। पुलिस की पूछताछ में दोनो ने अपना नाम रायपुर हलई का पुरवा निवासी राजेश सरोज एवं गुमदापुर निवासी कल्लू यादव पुत्र ननकू यादव बताया। पुलिस ने दोनो के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया। इस सम्बंध में कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया का कहना है कि दोनो किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से खड़े थे। उनके पास आठ देशी बम बरामद हुआ है। सीओ जगमोहन ने इस सफलता पर पुलिस की सराहना की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली पुलिस ने आठ देशी बम समेत दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया। बताया गया कि दरोगा जयकिशन यादव बुधवार को शाम पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। उसी समय गांव रामपुर बावली जसमेढ़ा के समीप दो संदिग्ध युवक दिखाई पड़े। पुलिस के रोकने पर दोनो भागने लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनो को दौड़ाकर पकड़ लिया। उनकी तलाशी लेने पर आठ देशी बम बरामद होने पर पुलिस आवाक रह गई। पुलिस की पूछताछ में दोनो ने अपना नाम रायपुर हलई का पुरवा निवासी राजेश सरोज एवं गुमदापुर निवासी कल्लू यादव पुत्र ननकू यादव बताया। पुलिस ने दोनो के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया। इस सम्बंध में कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया का कहना है कि दोनो किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से खड़े थे। उनके पास आठ देशी बम बरामद हुआ है। सीओ जगमोहन ने इस सफलता पर पुलिस की सराहना की है।

Leave a Comment