V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दुधमुंही बच्चो को छोड़ मायके भागी विवाहिता

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सदा का पुरवा विकरा में दुधमुंही बच्ची को पति के पास छोड़ विवाहिता मायके चली गई। साथ ही पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दिया। इससे परेशान पति ने भी पुलिस को तहरीर देकर न्याय की मांग की है। सदा का पुरवा बिकरा निवासी आशीष विश्वकर्मा पुत्र हीरालाल विश्वकर्मा की शादी इलाके के गांव आशापुर कलवारी निवासी विद्योत्तमा पुत्री प्रकाशानन्द के साथ हुई है। इनके छह माह की दुधमुंही बेटी भी है। आशीष का आरोप है कि उसकी पत्नी विद्योत्तमा विगत 18 मार्च को अपने भाई, मामा, जीजा व मौसेरे भाई के साथ यह कहकर मायके चली गई कि तीन दिन बाद वापस आ जाएगी। साथ ही छह माह की दुधमुंही बेटी भी पति के पास छोड़ गई। वह तीन दिन बाद वापस नहीं आयी मगर थाने में तहरीर दे दिया। इससे पुलिस ने आज उसके पिता हीरालाल को थाने पर बुलाया। पिता थाने पर गए मगर उक्त पक्ष के लोग नहीं आए। ऐसे में पुलिस ने पिता को घर भेज दिया। उधर उसकी पत्नी आने से इंकार कर रही है तथा मोबाइल फोन भी नहीं उठा रही है। उसका पिता जान से मारने की धमकी दे रहा है। ऐसे में आशीष ने पुलिस को आज तहरीर देकर न्याय की मांग की।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सदा का पुरवा विकरा में दुधमुंही बच्ची को पति के पास छोड़ विवाहिता मायके चली गई। साथ ही पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दिया। इससे परेशान पति ने भी पुलिस को तहरीर देकर न्याय की मांग की है। सदा का पुरवा बिकरा निवासी आशीष विश्वकर्मा पुत्र हीरालाल विश्वकर्मा की शादी इलाके के गांव आशापुर कलवारी निवासी विद्योत्तमा पुत्री प्रकाशानन्द के साथ हुई है। इनके छह माह की दुधमुंही बेटी भी है। आशीष का आरोप है कि उसकी पत्नी विद्योत्तमा विगत 18 मार्च को अपने भाई, मामा, जीजा व मौसेरे भाई के साथ यह कहकर मायके चली गई कि तीन दिन बाद वापस आ जाएगी। साथ ही छह माह की दुधमुंही बेटी भी पति के पास छोड़ गई। वह तीन दिन बाद वापस नहीं आयी मगर थाने में तहरीर दे दिया। इससे पुलिस ने आज उसके पिता हीरालाल को थाने पर बुलाया। पिता थाने पर गए मगर उक्त पक्ष के लोग नहीं आए। ऐसे में पुलिस ने पिता को घर भेज दिया। उधर उसकी पत्नी आने से इंकार कर रही है तथा मोबाइल फोन भी नहीं उठा रही है। उसका पिता जान से मारने की धमकी दे रहा है। ऐसे में आशीष ने पुलिस को आज तहरीर देकर न्याय की मांग की।

Leave a Comment