डा. लोहिया ने किसानो, गरीबो एवं दलितो के लिए किया संघर्ष सादगी के साथ मनाई गई जयंती
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। समाजवाद के प्रवर्तक एवं महान समाजवादी विचारक डा. राममनोहर लोहिया का एक सौ ग्यारहवां जन्मदिन कलेक्ट्रेट परिसर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के तत्वाधान में अध्यक्ष अबरार जहानियां की अध्यक्षता में सादगी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संतोष कुमार सिंह लालसाहब ने किया। इस दौरान अध्यक्षीय भाषण में श्री जहानियां ने कहा कि डा. लोहिया ने अपने विद्यार्थी जीवन में ही भारत की आजादी की लड़ाई लड़ी। जर्मनी में हिटलर का खुला विरोध किया था। संतोष कुमार लाल साहब ने कहा कि डा. लोहिया की समाज वादी विचारधारा को जिस दिन पूरा राष्ट्र एवं समाज स्वीकार कर लेगा, भारत दुनिया का सबसे महान देश बनेगा। कार्यक्रम मंे व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र जायसवाल, विशाल सिंह सोमवंशी, गुलजार हुसैन, तबरेज अहमद, खलील अहमद, सालिक राम सरोज, रामलोचन सिंह, अमित सिंह, नुरूल हसन, अमित तिवारी, राकेश सोनी, शमशाद अहमद आदि उपस्थित थे। सभा के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता नारा लगाते हुए कचहरी से लोहिया पार्क पहुंचे और महान नेता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।