प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में एअर फोर्स डे-2023 की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। एअर फोर्स डे-2023 का आयोजन 08 अक्टूबर को प्रस्तावित है। जिसमें परेड एअरफोर्स, बमरौली के कमाण्ड सेंटर में तथा संगम तट पर एअर शो का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। एअर फोर्स डे को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए जिलाधिकारी ने एअर फोर्स, सेना एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों से एयर फोर्स डे एवं पूर्व के दिवसों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को एयर फोर्स डे अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किए जाने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने वहां पर वीवीआईपी के बैठने की व्यवस्था, पीएस सिस्टम, कमेन्ट्री बाक्स, पार्किग की व्यवस्था, संगम क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था, शौचालय, पीने के पानी, जल पुलिस, मेडिकल की व्यवस्था, बोट एम्बुलेंस, रेफरल अस्पताल, कार्यक्रम के अवसर पर विद्युत आपूर्ति हेतु जनरेटर की व्यवस्था, एयरपोर्ट से संगम क्षेत्र तक सड़को की मरम्मत, डिवाइडर, फेंसिंग व विद्युत पोलों की पेंटिंग कराने तथा चैराहों पर लाइटिंग की अच्छी व्यवस्था, रेफलेक्टर लगाये जाने, कार्यक्रम स्थल पर मीडिया व कार्यक्रम में आने वाले लोगों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था हेतु की जाने वाली तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। इस अवसर पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान, सीएमओ आशु पाण्डेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर मदन कुमार, अपर जिलाधिकारी मेला दयानंद, सिटी मजिस्ट्रेट सत्यप्रिय सिंह सहित एयरफोर्स के अधिकारीगण एवं जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

एअर फोर्स डे-2023 की तैयारियों के सम्बंध में बैठक

प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में एअर फोर्स डे-2023 की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। एअर फोर्स डे-2023 का आयोजन 08 अक्टूबर को प्रस्तावित है। जिसमें परेड एअरफोर्स, बमरौली के कमाण्ड सेंटर में तथा संगम तट पर एअर शो का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। एअर फोर्स डे को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए जिलाधिकारी ने एअर फोर्स, सेना एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों से एयर फोर्स डे एवं पूर्व के दिवसों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को एयर फोर्स डे अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किए जाने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने वहां पर वीवीआईपी के बैठने की व्यवस्था, पीएस सिस्टम, कमेन्ट्री बाक्स, पार्किग की व्यवस्था, संगम क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था, शौचालय, पीने के पानी, जल पुलिस, मेडिकल की व्यवस्था, बोट एम्बुलेंस, रेफरल अस्पताल, कार्यक्रम के अवसर पर विद्युत आपूर्ति हेतु जनरेटर की व्यवस्था, एयरपोर्ट से संगम क्षेत्र तक सड़को की मरम्मत, डिवाइडर, फेंसिंग व विद्युत पोलों की पेंटिंग कराने तथा चैराहों पर लाइटिंग की अच्छी व्यवस्था, रेफलेक्टर लगाये जाने, कार्यक्रम स्थल पर मीडिया व कार्यक्रम में आने वाले लोगों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था हेतु की जाने वाली तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। इस अवसर पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान, सीएमओ आशु पाण्डेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर मदन कुमार, अपर जिलाधिकारी मेला दयानंद, सिटी मजिस्ट्रेट सत्यप्रिय सिंह सहित एयरफोर्स के अधिकारीगण एवं जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें