V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जहरीला पदार्थ खाने से एक युवती की मौत दूसरी गंभीर

कुंडा प्रतापगढ़। क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरी का गंभीर रूप से इलाज चल रहा है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के जाखामई निवासिनी शिल्पा गुप्ता 25 वर्ष पुत्री रामचंद्र गुप्ता पारिवारिक कलह व विवाद से तंग आकर अपने जीवन लीला समाप्त करने के लिए जहरीली सल्फास की गोली खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। तत्काल इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा ले जाया गया। जहां उपचार के बाद भी हालत में सुधार न होने पर बेहतर इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज रेफर कर दिया गया। परिजन इलाज के लिए उसे प्रयागराज ले जा रहे थे, कि रास्ते में उसकी सांसे थम गई। शव के घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
अन्य घटना में हथिगवा थाना क्षेत्र के पूरनेमऊ निवासिनी करिश्मा 20 वर्ष पुत्री धर्मराज ने अज्ञात कारणों से घर में रखा बैगन की जहरीली दवा को पी लिया। जानकारी पर परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए सीएचसी कुंडा ले गए। जहां इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। अब वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Comment