फाफामऊ। मोरहू गांव में दो दिन पहले परिवार में हुए मामूली विवाद को लेकर मलाक हरहर में मंगलवार की रात चाचा और उनके दो साथियों ने भतीजे के खड़ी कार पर तमंचे से कई राउंड फायर कर फरार हो गए। गनीमत रही कि युवक कार से नीचे उतरा था जिससे उसकी जान बच गई। भतीजे ने बुधवार को चाचा और उनके दो अज्ञात साथियों को खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक मोरहू गांव के अभिषेक त्रिपाठी उर्फ छगन और उसके चाचा दिनेश त्रिपाठी के बीच दो दिन पहले पारिवारिक विवाद में मामूली कहासुनी हुई थी। आरोप है की खुन्नस खाए चाचा दिनेश त्रिपाठी मौका पाकर मंगलवार की रात मलाक हरहर स्थित दूसरे घर के पास बाइक से दो अज्ञात साथियों के साथ खड़ी कार में तमंचे से कई राउंड फायर कर फरार हो गया। गनीमत रही कि जब गोली चली तो वह कार के बाहर खड़े थे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें