V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मारपीट की तीन अलग-अलग घटनाओं में नौ नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

लीलापुर-प्रतापगढ़ । दो सगे भाइयों व पत्नी के खिलाफ तीन अलग-अलग मार-पीट की घटनाओं में नौ नामजद सहित चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा । स्थानीय थाना क्षेत्र के घूरीपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर चार अगस्त को गांव के ही रघुबीर सिंह के लड़के आशीष कुमार व मिथिलेश कुमार व बलबीर सिंह पुत्र जयकरन व उनकी पत्नी रीना सिंह व जान सिंह की पत्नी सरिता सिंह एक राय होकर लाठी-डंडे से लैस होकर गालियां देते हुए मारने लगे हल्ला मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख कर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए । इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है जांचोपरांत कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार थाना क्षेत्र के इटौरी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय पुत्र उदय भान पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर इक्कीस जुलाई को गांव के हरिओम तिवारी पुत्र त्रिलोकी प्रसाद व कल्पनाथ पुत्र रमापति तिवारी व उनका लड़का मनोज तिवारी व घनश्याम का लड़का नीरज एक राय होकर लाठी-डंडे से लैस होकर गालियां देते हुए आए और मारने लगे हल्ला मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख कर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है जांचोपरांत कार्यवाही की जायेगी। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के पूरे मकन इटौरी गांव निवासी आशुतोष त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच अगस्त को चार अज्ञात व्यक्ति लाठी डंडा से लैस होकर गालियां देते हुए आए और मारने लगे हल्ला मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख कर फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है जांचोपरांत कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Comment