V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विद्यालय के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

 दिलीपपुर-प्रतापगढ़ । क्षेत्र स्थित रानी राजेश्वरी कुमारी इंटरमीडिएट कॉलेज दिलीपपुर के बच्चों ने आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अभियान के अंतर्गत प्रभात फेरी निकाली । प्रभात फेरी के जुलूस को कॉलेज के प्राचार्य कौशलेंद्र पति त्रिपाठी ने झंडा दिखाकर रवाना किया। बच्चों के द्वारा वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए जा रहे नारों से पूरा दिलीपपुर क्षेत्र गूंज उठा।सभी लोग घरों से निकलकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने लगे। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत सभी बच्चे अपने आंगन की मिट्टी लेकर आए थे जिसे प्राचार्य कौशलेंद्र पति त्रिपाठी ने कलश में बच्चों से ग्रहण किया । इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन मे बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के लिए हुए संघर्ष एवं अमर शहीद बलिदानियों की शहादत को याद दिलाया।

Leave a Comment