न्याय के लिए भटक रहा है गृह स्वामी
कुंडा प्रतापगढ़। आवासीय जमीन की रखवाली के लिए चौकीदार बनाकर गांव के जिस व्यक्ति को सुपुर्द किया था। मौका पाते ही उसी ने जमीन पर कब्जा कर लिया। जानकारी पर पहुंचेंगे स्वामी को धमकी देकर भगा दिया। अब वह न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हिनाहू सिंधौर पीरा नगर का है। गांव का अंसार अहमद पुत्र वकील अहमद जीवन ज्ञापन के लिए मुंबई शहर में रहता है। गांव में उसका कच्चा मकान था। बरसात में गिर जाने पर अपनी आवासीय भूमि पर बाउंड्री बनाकर गांव के मोहम्मद उस्मान पुत्र रजब अली को घर के रखवाली के लिए चौकीदार बनाकर उसी को सुपुर्द कर दिया, कि हमारी जमीन की देखरेख करना। मौका पाकर उस्मान ने आवासीय भूमि पर कब्जा कर लिया। चौकीदार ही चोर बन गया। जानकारी पर मकान मालिक अंसार अहमद जब अपने गांव आया तो दबंग उस्मान ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यह भूमि हमारी है। इधर दिखलाई मत पड़ना। बेचारा गृह स्वामी न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। गुरुवार को एसडीएम के दरबार में न्याय की गुहार लगाते हुए तहरीर दिया है। देखना है न्याय की जीत होती है या फिर दबंगई की जीत होती है।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































