Logo

मॉडल यूपीएस कटरा गुलाब सिंह की छात्रा आज्ञा सिंह पटेल का स्पोर्ट कॉलेज गोरखपुर में चयन

कटरा गुलाब सिंह  ।  मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज  के प्रशिक्षक अंकित तिवारी  के मार्गदर्शन में कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही आज्ञा सिंह पटेल का चयन स्पोर्ट कॉलेज गोरखपुर में होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 24 जून को प्रयागराज मंडल में आयोजित लम्बीकूद,दौड़,गोला फेंक तथा कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के पश्चात राज्य स्तरीय ट्रायल 16 जुलाई को स्पोर्ट कॉलेज गोरखपुर में संपन्न हुआ। वहाँ भी लंबी कूद, दौड़, गोला फेंक तथा कुश्ती में सफलता प्राप्त किया। प्रयागराज मंडल में सिर्फ आज्ञा सिंह पटेल का ही चयन प्रदेश स्तर पर हुआ है। शेष चयनित सभी बच्चे गोरखपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के ही है। गोरखपुर तथा देवरिया में खेलो इंडिया का सेंटर भी है। कठिन प्रति स्पर्धा के बीच शारीरिक परीक्षा पूर्णांक 50 में 38 .5 तथा खेल परीक्षा पूर्णांक 50 में 33 अंक। कुल 100 अंक में 71 . 5 अंक प्राप्त करके मेरिट के आधार पर कटरा गुलाब सिंह की आज्ञा सिंह पटेल ने अपना स्थान सुनिश्चित किया है। होनहार छात्रा आज्ञा सिंह पटेल सांसद खेल प्रतियोगिता में भी लगातार प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मुख्य विकास अधिकारी ने भी उसे पुरस्कृत किया था। रानीगंज विधायक डॉ आर के वर्मा के पड़ोसी व नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के सराय देवराय गांव के निवासी अत्यन्त गरीब किसान भोलानाथ पटेल की 10 वर्षीय कनिष्ठ पुत्री आज्ञा सिंह पटेल पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह में कक्षा 6 की छात्रा है । कुश्ती में रुचि रखने वाले पिता भोलानाथ व  माता कृष्णा देवी पटेल हमेशा उसे खेल व कुश्ती के लिए प्रोत्साहित करते हैं।35 किलोग्राम भार की आज्ञा सिंह पटेल ने ग्रामीण अंचल में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिताओं में भी अब तक कई बालक,बालिका पहलवानों को पलक झपकते चित कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।विद्यालय परिवार व क्षेत्र वासियों ने उसकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दिया है,मतेन्द्र कीर्ति।

Leave A Reply

Your email address will not be published.