कुंडा-प्रतापगढ़। नशेड़ी पति से नाराज झगड़े के बाद पत्नी ने ट्रेन के सामने आत्महत्या करने के लिए छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से तत्काल प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। कुंडा नगर व कोतवाली क्षेत्र के अनखोरिया निवासी राम जीत पटेल 32 वर्ष की पत्नी सुशीला देवी 30 वर्ष 2 बच्चों की मां है। पति राम जीत पटेल शराब पीने का आदी होने के कारण आए दिन पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा व मारपीट होता रहता है। सोमवार की सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया तो गुस्साई पत्नी अपने दांपत्य जीवन से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए आत्महत्या करने का निर्णय लेकर घर से निकल पड़ी। कुछ देर बाद पति जब घर वापस आया तो बच्चों ने बताया कि मम्मी कहीं चली गई है। रामजीत अपनी पत्नी को ढूंढने निकला, इधर पत्नी सुशीला देवी रेलवे लाइन के किनारे बाग में बैठकर इस उधेड़बुन में लगी हुई थी कि आत्महत्या करें या न करें, घर वापस जाए या न जाए, अंत में उसने आत्महत्या का फैसला लेते हुए घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर कुंडा हरनामगंज रेलवे स्टेशन के पास पश्चिमी केबिन के पास पहुंचकर ट्रेन के आने का इंतजार करने लगी। इसी दौरान लगभग 11:40 बजे लखनऊ से प्रयागराज की तरफ जा रही नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन के करीब आते देखकर दौड़कर रेलवे लाइन के अंदर ट्रैक पर लेट गई। जब तक लोग कुछ समझते व उसे हुए बचाने का प्रयास करते तब तक ट्रेन उसके ऊपर से गुजर चुकी थी। चूकि ट्रैक के अंदर लेटने से इंजन के आगे का बम्फर सिर से टकराता हुआ ट्रेन क्रॉस हो गई। ट्रेन के गुजरते इन लोगों ने देखा कि शरीर तो उसका सुरक्षित है परंतु सिर पूरी तरह से लहूलुहान हो गया है। इतने में पति भी पत्नी को ढूंढते हुए घटनास्थल पर पहुंच गया। जानकारी पर आरपीएफ सब इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव अपने हमराही के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मरणासन्न अवस्था में स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज पर कर दिया गया है। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

नशेड़ी पति से नाराज युवती ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, हालत गंभीर

कुंडा-प्रतापगढ़। नशेड़ी पति से नाराज झगड़े के बाद पत्नी ने ट्रेन के सामने आत्महत्या करने के लिए छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से तत्काल प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। कुंडा नगर व कोतवाली क्षेत्र के अनखोरिया निवासी राम जीत पटेल 32 वर्ष की पत्नी सुशीला देवी 30 वर्ष 2 बच्चों की मां है। पति राम जीत पटेल शराब पीने का आदी होने के कारण आए दिन पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा व मारपीट होता रहता है। सोमवार की सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया तो गुस्साई पत्नी अपने दांपत्य जीवन से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए आत्महत्या करने का निर्णय लेकर घर से निकल पड़ी। कुछ देर बाद पति जब घर वापस आया तो बच्चों ने बताया कि मम्मी कहीं चली गई है। रामजीत अपनी पत्नी को ढूंढने निकला, इधर पत्नी सुशीला देवी रेलवे लाइन के किनारे बाग में बैठकर इस उधेड़बुन में लगी हुई थी कि आत्महत्या करें या न करें, घर वापस जाए या न जाए, अंत में उसने आत्महत्या का फैसला लेते हुए घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर कुंडा हरनामगंज रेलवे स्टेशन के पास पश्चिमी केबिन के पास पहुंचकर ट्रेन के आने का इंतजार करने लगी। इसी दौरान लगभग 11:40 बजे लखनऊ से प्रयागराज की तरफ जा रही नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन के करीब आते देखकर दौड़कर रेलवे लाइन के अंदर ट्रैक पर लेट गई। जब तक लोग कुछ समझते व उसे हुए बचाने का प्रयास करते तब तक ट्रेन उसके ऊपर से गुजर चुकी थी। चूकि ट्रैक के अंदर लेटने से इंजन के आगे का बम्फर सिर से टकराता हुआ ट्रेन क्रॉस हो गई। ट्रेन के गुजरते इन लोगों ने देखा कि शरीर तो उसका सुरक्षित है परंतु सिर पूरी तरह से लहूलुहान हो गया है। इतने में पति भी पत्नी को ढूंढते हुए घटनास्थल पर पहुंच गया। जानकारी पर आरपीएफ सब इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव अपने हमराही के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मरणासन्न अवस्था में स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज पर कर दिया गया है। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें