V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया घर घर जनसंपर्क, लोगों बताया सरकार की उपलब्धियां

कोरांव (प्रयागराज)। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन और गरीबों के प्रति कल्याणकारी सोच रखने वाली भाजपा सरकार के सफलतम नौ वर्ष पूरे होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को घर घर जाकर लोगों से मिलने का काम किया और उन्हें भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के बारे में बताने का काम किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी हुई है देश में सड़कों का जाल बिछाने के साथ साथ गरीबों के हित में कार्य करने का काम किया जाता रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने देश का नाम अपने देश तक ही नहीं बल्कि विदेशों में भी परचम लहराने का काम किया है। उनकी विचारधारा राष्ट्रहित में हमेशा से रहा है और उसी पर देश के अंदर काम करने का फैसला लिया करते हैैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में मोबाइल पर मिस्ड काल कराकर प्राप्त लिंक को भरने का काम किया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी तिवारी, शशी द्विवेदी, अजीत प्रताप सिंह, रेवती पाल, रामनवल सिंह, रामकृष्ण केशरी, घनश्याम स्वर्णकार, राजकुमार केशरी, श्यामबाबू केशरी, सचिन केशरी, अनूप केशरी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment