V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ठेकेदार की मनमानी के कारण सड़क पर आवागमन दुश्वार

जेठवारा प्रतापगढ़ | महेशगंज थाना क्षेत्र के कलिकापुर नहर से पूरे छत्तूपट्टी से होकर ढिगौसी प्राथमिक पाठशाला को जाने वाली सड़क से ठेकेदार की मनमानी के कारण ग्रामसभा की जनता का चलना दुस्वार हो गया है। पिछले 6माह से इन ग्रामसभाओ से होकर जाने वाले लगभग 900मीटर रास्ते पर बडी गिट्टीयां डाली गई है जो सड़क से रास्ते के अगल बगल बिखरी पडी है और अगामी जुलाई माह से प्राथमिक पाठशाला के बच्चो का इन्ही बिखरी हुई बडी बडी गिट्टियोयुक्त रास्ते से कैसे आना जाना होगा । छोटे छोटे बच्चे कैसे इन गिट्टियो के रास्ते से चलेगे इस रास्ते से आम जनमानस का पैदल चलना तो दूर की बात लोग गिरते पडते मोटरसाइकिल से मजबूर होकर इस रास्ते से आ जा रहे है और ठेकेदार की मनमानी पूर्ण कार्यशैली के कारण शासन को कोसते हुए जाते है कि ऐसे लापरवाह और गैरजिम्मेदार को कैसे शासन के उच्च अधिकारियो से ठेका मिल गया। कुछ लोगो का कहना है कि यह जनता मे योगी सरकार की छवि धूमिल करने के हेतु ठेकेदार और जेई किसी वर्मा की मिलीभगत से ऐसा पडा हुआ है। कही यह जेई और ठेकेदार के कमीशनबाजी के चक्कर मे तो ऐसा नही हो रहा जिस कारण भोलीभाली जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।  इसी बडी़ बडी़ बिखरी हुई गिट्टियो से गिरते पडते चलना पड़ रहा है ।  ग्रामीणों ने शासन के जिम्मेदार उच्च अधिकारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी से ऐसे भ्रष्ट और गैरजिम्मेदार ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करते हुए जेई के कार्यो की जांच करा सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

Leave a Comment