पिछडा वर्ग मोर्चा यमुनापार ने सयुक्त मोर्चा का खीरी मे किया सम्मेलन
खीरी (प्रयागराज) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होना जन-जन के गौरव का पल है। भारत की ऐसी धाक विश्व मे फैली की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विश्व के जी-20 का नेतृत्व कर रहे है और 2024 मे पुनः केन्द्र मे मोदी सरकार बनाएगें तो पुनः भारत विश्वगुरू बनेगा और मोदी जी सम्पूर्ण विश्व का नेतृत्व करेगे। यह आप सबके सहयोग से हुआ और आगे भी होगा यह मुझे पूर्ण विश्वास ही नही आश्वस्त भी हूँ उक्त बाते पिछडा मोर्चा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अश्वनी सिंह पटेल ने भाजपा पिछ़ला मोर्चा यमुनापार द्धारा आयोजित सयुक्त मोर्चा सम्मेलन को खीरी के एक गार्डेन मे शनिवार को सम्बोधित करते हुए कही। आगे सरकार के अनेको उपलब्धियो को गिनाते हुए कहा पिछ़डो का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा सरकार मे मिला इसलिए फिर एक बार मोदी सरकार बनाएं अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त सिंह पटेल ने करते हुए कहा मोदी ने सभी वर्गो के गरीबो के जनकल्याण की योजनाए चलाकर लाभांवित किया है। कार्यक्रम के आयोजक पिछला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल ने अतिथियो का बडी माला व बुके अंगवस्त्रम मेमेंटो भेंटकर स्वागत सम्बोधन करते हुए कहा मोदी जी के आने से देश का कायाकल्प हो गया हम सब पिछ़डो को पुनः एक बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर सरकार बनाने मे अपना सम्पूर्ण योगदान देना चाहिए। अंत मे सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अशोक पांडेय,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरूण सिंह पप्पू,अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि पासवास, ब्लाक प्रमुख मुकेश कोल,जिला पंचायत सदस्य कुसुम देवी,मंडल अध्यक्ष श्यामबाबू केसरवानी,रामेश्वर द्विवेदी,डाँ. संगम लाल मिश्र आदि ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अपने विचारो को व्यक्त किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष सुधाकर सिंह पटेल एवं अखिलेश सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री पिछ़डा मोर्चा रामराज सिंह पटेल,महानगर से यश विक्रम त्रिपाठी,धर्मराज पाल,संतरा देवी,विजय तिवारी, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































