Logo

किसानों के लिए सरकार ने किया ऐतिहासिक कार्य सेनानी चार साल में कुंडा नगर के 1500 लाभार्थियों को मिला आवास कुंडा के कृषि रक्षा इकाई एवं नगर पंचायत कुंडा में आयोजित हुआ कार्यक्रम

कुंडा,प्रतापगढ़।  उत्तर प्रदेश में पिछले चार साल में योगी आदित्यनाथ की सरकार में ऐतिहासिक विकास कार्य किये गए। पूर्ववर्ती सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश का किसान कर्जदार हो गया था। भाजपा ने घोषणा पत्र में कहा था कि प्रदेश के किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाएंगे। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में 37 हजार करोड़ रुपए किसानों का कर्ज माफ किया गया। किसानों को समय से खाद, बीज व पानी उपलब्ध कराया गया। यही नही सरकार ने समय से उपज को खरीद कर किसानों के खाते में पैसा भेजा गया। किसानों का लिए सरकार ने फसल बीमा लाई। अब किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नही है कि ओलावृष्टि से फसल खराब हो गई तो वह परेशान हो जाएगा। किसानों की दशा सुधारने के लिए सरकार लगी हुई है। सरकार ने पारदर्शी व्यवस्था बनाई। जो लोग दलाली करते थे। वही आज मोदी सरकार के निर्णय का विरोध कर रहे है। उत्तर प्रदेश से गुंडाराज का खात्मा करने के लिए प्रशासन के हाथ खोल दिए गए। अपराधी को सही जगह भेजने का कार्य उत्तर प्रदेश की पुलिस ने किया है। यही नहीं बड़े अपराधियों को इनकाउंटर किया है। कश्मीर से धारा 370 हटाने पर यह अफवाह फैलाया जाता था कि अगर किसी ने धारा 370 को छुआ तो खून की नदियां बहेगी। परंतु हमारे देश के गृहमंत्री अमित शाह जी ने 370 को छुआ ही नहीं बल्कि हमेशा हमेशा के लिए उसे खत्म करने का काम किया है। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई गई। उक्त उदगार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शिव प्रकाश मिश्र सेनानी ने कार्यक्रम में आए हुए लोगों के बीच बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही। शिव प्रकाश मिश्र सेनानी ने आगे कहा कि सरकार नई नई योजनाएं इस देश के गांव गरीब किसान एवं युवाओं के लिए ला रही है। कौशाम्बी के जनप्रिय सांसद विनोद सोनकर जी ने कुण्डा एवं बाबागंज क्षेत्र का विकास किया है। 2014 के पूर्व कुंडा एवं बाबागंज की जर्जर सड़कों को चैड़ीकरण करा कर अच्छी सड़कें बनवाई गई। करेंटी घाट पर करोड़ों की लागत से गंगा घाट पर पुल बन रहा है। सांसद विनोद सोनकर ने कुंडा एवं मानिकपुर नगर पंचायत में सीवर लाइन की सौगात दिए है। जल्द ही दोनों नगर पंचायत में कार्य प्रारंभ होगा। कुंडा नगर पंचायत में 1500 लोगो को प्रधानमंत्री शहरी आवास दिया गया। इतना आवास पूर्व की सरकारों में कभी नहीं आया है।  कार्यक्रम का संचालन नगर पंचायत कुंडा के सभासद दिवाकर पाण्डेय, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक एवं सांसद कौशांबी के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय, एसपी सोनकर,मण्डल प्रभारी कुंडा धनंजय शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष सिद्दार्थ शंकर श्रीवास्तव, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विनीत पाण्डेय, सन्तोष पाठक, अमित उपाध्याय, मुनीश मिश्र, सुनील केसरवानी, आचार्य अरुण पांडेय, लाल जी यादव, पूर्व सभासद राकेश यादव , खण्ड विकास अधिकारी कुंडा शरद सिंह, अधिशासी अभियंता नगर पंचायत कुंडा मनोज सिंह, कृषि रक्षा इकाई प्रभारी प्रमोद कुमार शर्मा, जय प्रकाश सिंह, सुशील कुमार पाण्डेय, राज कुमार सिंह, अभिषेक ओझा, आशुतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.