Logo

प्रदेश में भ्रष्टाचार व अपराध का बोलबाला: राम सिंह यादव

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की आज समीक्षा बैठक सेन्ट्रल बार एसो. सभागार मंे सम्पन्न हुई। अध्यक्षता प्र.स.पा. लोहिया के जिलाध्यक्ष अबरार जहानियां ने की। बैठक में मुख्य अतिथि प्रसपा लोहिया के राष्ट्रीय महासचिव कुंवर राम सिंह यादव ने अपने सम्बोधन में संगठन की रूप रेखा का चित्रण करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। साथ ही समाज के हर वर्ग में काम करने तथा संगठन की मासिक बैठक नियमित करने को कहां और फ्रंटल संगठनो की एक अलग बैठक करने की बात कही। उत्तर प्रदेश की चर्चा करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। लूट, हत्या, डकैती चरम पर है। महिलाओ की इज्जत सुरक्षित नहीं है, सरकार अपने विरोधियों का गबन करने में लगी हुई है। लोकतांत्रिक संस्थाये नष्ट हो रही है। विशिष्ट अतिथि उमेश प्रताप यादव महासचिव अधिवक्ता सभा प्रसपा उ.प्र. ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता असुरक्षित है। सरकार अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु कोई कार्य नहीं कर रही है। संगठन के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता प्रसपा के नीतियो को जनता के सामने रखे। बैठक की अध्यक्षीय सम्बोधन में अबरार जहानियां ने आये हुए अतिथियो और कार्यकर्ताओ का स्वागत किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारो को जन जन तक पहुंचाते हुए पांव पांव गांव गांव में अलख जगाने का संकल्प दोहराया। बैठक को सर्वेश पासी अध्यक्ष सलवन प्रसपा, रायबरेली के जिलाध्यक्ष रज्जू खां, जय सिंह यादव, गंगा प्रसाद यादव, रामलोचन सिंह, सुरेश सिंह जायसवाल, सोनू सिंह, विशाल सिंह सोमवंशी, दुर्गा प्रसाद सिंह, विनोद पाण्डेय, पीसी यादव, राज सिंह, गुलजार हुसैन, तरबेज अहमद आदि ने सम्बोधित किया। संचालन जिला महामंत्री संतोष कुमार सिंह लाल साहब ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.