गुलशन यादव बनाए गए सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष
कुंडा-प्रतापगढ़ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कुंडा विधानसभा क्षेत्र के तेजतर्रार युवा नेता गुलशन यादव को कार्यवाहक जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। गुलशन के जिलाध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। जनता में लोकप्रिय नेता गुलशन यादव को समाजवादी पार्टी ने गत विधानसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया था। जहां जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया को कड़ी टक्कर देते हुए पार्टी का झंडा बुलंद किया था। नगर निकाय चुनाव में कुंडा से अपनी पत्नी निवर्तमान चेयरमैन सीमा यादव को चेयरमैन पद का प्रत्याशी बनाया, हलांकि सफलता हाथ नहीं लगी। पार्टी ने उनके जुझारूपन व संघर्ष शील होने का इनाम जिलाध्यक्ष बना कर दिया है। बता दें नवनियुक्त कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव के अनुज भ्राता छविनाथ यादव वर्तमान समय में पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं। राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण मनगढ़ंत फर्जी मुकदमे में 4 जून से जेल में है। समाजवादी पार्टी का जिला संगठन की कमान वर्तमान समय में दोनों भाइयों के हाथ में है। क्योंकि दोनों भाई सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अत्यंत करीबी माने जाते हैं।